Advertisement
कांगो में नौका डूबने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 87 हुई

हालांकि बताया जा रहा है कि नौका में 270 से ज्यादा लोग सवार थे लेकिन सटीक संख्या फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
किटुकु बंदरगाह के कर्मचारियों ने बताया कि नाव एक जोरदार लहर का सामना नहीं कर पाई और बंदरगाह से लगभग 700 मीटर दूर पलट गई।
गुरुवार देर रात तक, लोग अभी भी किटुकु बंदरगाह पर अपने परिजनों के शवों की खोज में इंतजार कर रहे थे।
गोमा और मिनोवा के बीच की सड़कें कई महीनों से सशस्त्र समूहों और सेना के बीच हो रही लड़ाई के कारण बंद हैं। किवू झील पर तेज हवाओं और नौकाओं के ज्यादा भार होने की वजह से नौका हादसे अक्सर होते रहते हैं।
इस मामले पर राष्ट्रपति फेलिक्स त्सेसीकेदी ने दुख प्रकट किया है और आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आपदा के सटीक कारणों का पता लगाते हुए भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने की बात बात की है।
--आईएएएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


