Advertisement
ट्रक और पिकअप में भिड़ंत में मरने वालों की संख्या 6 हुई, 8 लोग घायल
श्रीमाधोपुर । सीकर जिले के श्रीमाधोपुर के पास कांवट इलाक में आज सुबह हुए एक सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या छह हो गई है। इसके साथ ही आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर चार लोगों की मौत हुई थी. जिसके बाद इलाज के दौरान दो महिलाओं ने भी दम तौड़ दिया। मरने वालों में छह में से पांच महिलाएं बताई जा रही हैं।
मजदूरी करने जा रहे थे
जानकारी अनुसार एक पिकअप में सवार होकर ये करीब एक दर्जन लोग मजदूरी का काम करने जोरावर नगर जा रहे थे। इस बीच जोरावर नगर पहुंचने से कुछ दूर ही एक तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को सामने से टक्कर मार दी। आमने-सामने की हुई इस टक्कर में पिकअप में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं करीब 10 लोग घायल हो गए।
धमाके की आवाज सुन मदद करने पहुंचे लोग
भिड़ंत से हुई तेज धमाके की आवाज सून आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, जिसके बाद घायलों को पिकअप से बाहर निकाला गया। इस बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
सीकर
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement