Death of woman from falls-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 2:08 am
Location
Advertisement

महिला की गिरने से मौत

khaskhabar.com : मंगलवार, 11 जुलाई 2017 5:37 PM (IST)
महिला की गिरने से मौत
मंडी। सुंदरनगर के मलोह पंचायत की महिला की छज्जवार गांव में गिरने से मौत हो गई है। मलोह के लाग गांव निवासी कनौरी देवी (58) विधवा गांधी राम अपने रिश्तेदार भनवाड़ पंचायत के उप प्रधान तुलसी राम के घर छज्जवार गांव में शोक जताने गई हुई थी। लेकिन रास्ते में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के सिर में गहरी चोट के चलते उसे तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को पी.जी.आई. चंडीगढ़ के लिए रेफर किया, लेकिन थोड़ी देर बाद ही महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया है। इस संबंध में सूचना मिलने पर प्रशासन की ओर से तहसीलदार वेद प्रकाश ने 10 हजार की राशि बतौर फौरी राहत प्रदान की है। डी.एस.पी. तरनजीत सिंह ने घटना की पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement