Dead body of woman and 3 children found in Bihar, fear of murder-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 8:29 pm
Location
Advertisement

बिहार में महिला और 3 बच्चों का शव बरामद, हत्या की आशंका

khaskhabar.com : बुधवार, 12 मई 2021 12:34 PM (IST)
बिहार में महिला और 3 बच्चों का शव बरामद, हत्या की आशंका
नवादा। बिहार के नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र में एक डैम से पुलिस ने बुधवार की सुबह एक साथ एक महिला और तीन बच्चों सहित चार शव बरामद किए हैं। शवों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। रजौली के थाना प्रभारी दरबारी चौधरी ने आईएएनएस को बताया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने फुलवरिया गांव के पास स्थित एक डैम से चार शव बरामद किए हैं। इसमें एक महिला और तीन बच्चे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अब तक शवों की पहचान नहीं हुई है।

चौधरी ने बताया कि महिाला की उम्र 30 से 32 वर्ष के करीब है जबकि बच्चों की उम्र 13 से 10 वर्ष के बीच है। बच्चों में दो लड़की और एक लड़का है। उन्होंने बताया कि महिला के शरीर पर चोट के हल्के निशान हैं।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। हालांकि पुलिस प्रथम ²ष्टया हत्या का मामला मान कर छानबीन प्रारंभ कर दी है।

इधर, क्षेत्र में शव बरामद होने के बाद ग्रामीणों द्वारा तरह - तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement