Advertisement
अब दौसा सहित 13 जिलों की प्यास बुझेगी... आखिर कैसे? यहां पढ़ें
दौसा/जयपुर। दौसा जिले के लोगों की ईआरसीपी से प्यास बुझाई जाएगी। इसके लिए 37 हजार करोड़ की योजना तैयार कर ली गई है। इस योजना के अमल में आ जाने पर दौसा सहित 13 जिलों में पेयजल एवं सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। राजे दौसा में आयोजित एक विशाल जनसभा में बोल रही थीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गत 7 जुलाई को प्रधानमंत्री जयपुर आए थे, तब उन्होंने इस योजना को लेकर उनसे आग्रह किया था। सेंट्रल वाटर कमीशन ने भी इस योजना को मंजूरी दे दी है। राजे ने कहा कि राजनीति हो या घर, महिलाओं को परेशानियों का सामना करना ही पड़ता है। लोग सोचते हैं महिला है ये क्या कर लेगी, जबकि महिला ठान लेती है तो इतिहास बदल देती है। महिला घर भी संभाल लेती है तो अपना क्षेत्र भी। उनकी सरकार ने महिलाओं के लिए जन्म से लेकर वृद्धावस्था तक ऐसी योजनाएं बनाई हैं, जिससे उन्हें किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने कहा कि राजश्री योजना में बेटी को लक्ष्मी का रूप मानकर जन्म से लेकर लगातार सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा पास करने तक उसे 50 हजार रुपए हमारी सरकार देती है। इसके अलावा साइकिल, स्कूटी, लेपटॉप, छात्रवृत्ति, स्कूल दूर तो आने-जाने के लिए वाउचर, श्रमिक कार्डधारी हैं तो विवाह के लिए 55 हजार रुपए देकर महिला को सशक्त किया जा रहा है। महिला परित्यक्ता, विधवा, दिव्यांग और वृद्धा है तो उसे पेंशन दी जा रही है। पालनहार योजना में बच्चों को पालने के लिए 1 हजार रुपए तक प्रति बच्चा हर माह दिए जा रहे हैं।
बच्चियों के साथ ज्यादती करने वालों को फांसी
राजे ने कहा कि महिलाओं को घर का मुखिया बनाने के लिए हमने भामाशाह योजना शुरू की। हमारी बेटियों की तरफ कोई आंख उठाकर न देखे, इसलिए हमने 12 साल से कम उम्र की बच्ची से दुष्कर्म करने पर फांसी की सजा का कानून बनाया। अब तक 3 आरोपियों को यह सजा सुना दी गई है, जबकि कांग्रेस के समय में निर्भया जैसे बड़े-बड़े प्रकरण हो गए कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। यहां तक कि उस समय प्रधानमंत्री रहते हुए न तो मनमोहन सिंह बोले और कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए न सोनिया गांधी बोलीं।
मार्च 2019 तक हर घर में बिजली

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
दौसा
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement