Advertisement
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर डाटा अपडेट नहीं हो रहा: जयराम रमेश

जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "लोकसभा चुनाव की तरह हरियाणा में भी चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अप-टू-डेट रुझान अपलोड करने में सुस्ती देखने को मिल रही है। क्या भाजपा पुराने और भ्रामक रुझान शेयर करके प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है?"
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी कहा कि चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अभी-भी पांचवा और छठा राउंड ही दिखाया जा रहा है, जबकि अभी तक 11वें और 12वें राउंड की काउंटिंग हो चुकी है। आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? उन्होंने कहा, “आमतौर पर पत्रकार और मीडिया हाउस खुद ही इस स्थिति को अपने काउंटिंग सेंटर से दिखाते हैं, लेकिन इस बार नहीं दिखाया जा रहा है। हम पूछना चाहते हैं कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। पूरी वस्तुस्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है, जिसे लेकर गंभीर सवालों का उठना लाजिमी है।”
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


