Dancer Sapna Chaudhary can join the Congress, Hema Malini to challenge?-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 8:37 pm
Location
Advertisement

डांसर सपना चौधरी कांग्रेस में शामिल, हेमा मालिनी को दे सकती हैं चुनौती?

khaskhabar.com : शनिवार, 23 मार्च 2019 10:23 PM (IST)
डांसर सपना चौधरी कांग्रेस में शामिल, हेमा मालिनी को दे सकती हैं चुनौती?
नई दिल्ली। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। शनिवार को कांग्रेस नेताओं ने सपना को पार्टी में शामिल किया। उन्‍होंने दिल्‍ली में उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष राज बब्‍बर के घर पर कांग्रेस की सदस्‍यता ली। इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश संगठन मंत्री नरेंद्र राठी मौजूद थे।

सपना की फैन फॉलोइंग जबरदस्त
सपना मथुरा से चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रही है। पिछले कई दिनों से सपना कांग्रेस आला कमान के संपर्क में थी। वह 26 मार्च को सपना पर्चा दाखिल कर सकती है। बता दें कि सपना की यूपी और बिहार में भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इसको देखकर कांग्रेस ये फैसला ले सकती है। मथुरा से हेमा मालिनी के खिलाफ सपना को मैदान में उतारा जा सकता है।

12 साल की उम्र पिता की मौत
12 साल की उम्र में पिता को खोने वाली सपना चौधरी ने ही अपने संघर्ष के दम पर अपने परिवार को पाला. हरियाणा के रोहतक में जन्मी सपना को उसके पहने गाने ने ही सुपरस्टार बना दिया था। गाने के बोल थे 'सॉलिड बॉडी'। एक गाने की बदौलत सपना कुछ ही दिनों में हरियाणा में ही नहीं बल्कि यूपी, राजस्थान, दिल्ली व पंजाब में भी फेमस हो गई।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement