Damn shame the minister in charge of the authorities-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रभारी मंत्री का अधिकारियों को कोसना शर्मनाक

khaskhabar.com: शनिवार, 13 अगस्त 2016 7:48 PM (IST)
प्रभारी मंत्री का अधिकारियों को कोसना शर्मनाक
भरतपुर। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वेन्द्र सिंह ने कहा कि जिला प्रभारी मंत्री कालीचरण सराफ सहित अन्य मंत्रियों की मौजूदगी में भाजपा विधायकों द्वारा अधिकारियों पर आरोप लगाना इस बात को दर्शाता है कि भाजपा की राजनीतिक जमीन खिसकती जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस का काम करना गौरक्षा करना,समाज की सुरक्षा करना,कानून की पालन करवाना है लेकिन उनकी कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाना गलत है । उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सरकार को इसका जवाब जनता देगी। जनता की विधायक नहीं सुनते, विधायकों की मंत्री नहीं सुनते और मंत्रियों को मुख्यमंत्री नहीं सुनती इसलिए सरकार राम भरोसे चल रही है और जनता के विकास कार्य ठप्प पड़े हुए है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement