Advertisement
मलबा गिरने से बोलेरो को हुआ नुकसान
पधर, मंडी। उपमंडल के कुफरी बाजार में सड़क के किनारे पार्क किए गए वाहन पर ल्हासा और चट्टान गिरने के वाहन का काफी नुकसान हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार रात को भारी बर्षा होने से बाजार के समीप लोक निर्माण विभाग द्वारा लगाई गई बीवॉल के ऊपर से ल्हासा गिरने से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गिरा। दीवार के साथ पार्क की गई बोलेरो मलबे में दब गई, जिससे काफी नुकसान हुआ है। सोमवार सुबह सड़क पर गिरे मलबे को हटाकर वाहन को निकाला गया। महिंद्रा बोलेरो स्थानीय निवासी कश्मीर सिंह की बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
मंडी
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement