Dalit women beaten and robbed by dabang in Jhansi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 8:11 pm
Location
Advertisement

घर में घुसकर दलित महिलाओं को पीटा, लूटपाट

khaskhabar.com :
घर में घुसकर दलित महिलाओं को पीटा, लूटपाट
झांसी। सूखाग्रस्त बुंदेलखंड क्षेत्र के झांसी जनपद के बबीना थाना क्षेत्र में दबंगों ने एक दलित परिवार पर कहर बरपाया। दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की, लूटपाट की और फायरिंग भी।
पुलिस के मुताबिक, झांसी जनपद के बबीना थाने के न्यू हरिजन कालोनी निवासी करन वाल्मीकि अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान टपरियन निवासी पंकज यादव, मनीष यादव, विकास प्रधान, राहुल और आनंद अपनी बाइक से उसके घर के सामने पहुंचे और महिलाओं को देखकर छींटाकसी करने लगे।

यह देख करन वाल्मीकि ने उन्हें टोका तो उससे झगडऩे लगे।
इसके बाद दबंगों ने अपने साथियों को बुलाकर लिया और घर में घुसकर फायरिंग करते हुए घर की महिलाओं के साथ मारपीट की और घर में रखे 7500 रुपये जेब में भर लिए। पीडि़त महिलाओं ने आस-पास के लोगों की मदद से भागकर जान बचाई।
पीडि़तों ने इसकी लिखित शिकायत थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने दबंग युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

(IANS)

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement