Dalai Lama cannot change rituals to appoint successor: China-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दलाई लामा अपने उत्तराधिकारी के लिए रिवाज नहीं बदल सकते : चीन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 26 मई 2017 11:34 PM (IST)
दलाई लामा अपने उत्तराधिकारी के लिए रिवाज नहीं बदल सकते : चीन
बीजिंग। चीन ने शुक्रवार को कहा कि दलाई लामा को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त करने के लिए चीन सरकार द्वारा तय रिवाजों तथा प्रक्रियाओं को बदलने का कोई अधिकारी नहीं है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने लु कांग ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘दलाई लामा की उपाधि केंद्र सरकार द्वारा दी जाती है। इसके लिए धार्मिक रिवाज व प्रक्रियाएं तय हैं, जिसे किसी के द्वारा नहीं बदला जा सकता।’’ लु ने कहा, ‘‘जहां तक नए दलाई लामा की बात है, तो सरकार के सक्षम विभागों ने इसपर बात की है और उसने एक श्वेतपत्र भी जारी किया है। 14वें दलाईलामा को इस बारे में अच्छे से पता है।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement