Advertisement
अम्बाला के ब्राह्मण माजरा में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा डेयरी काम्पलेक्स : विज

ग्वालों को विश्राम करने के लिए यहां पर बेहतरीन रेस्ट हाउस का निर्माण किया जाएगा। काम्पलेक्स में ग्वालों के लिए 100 गज से लेकर 500 गज एवं अन्य आकार के प्लाट होंगे ताकि वह अपने पशुओं को यहां पर रख सकें। काम्पलेक्स में सूखा व गीले चारे के अलावा हरे चारे के लिए बड़े गोदाम की व्यवस्था होगा।
आधुनिक सुविधाओं से लैस पशु अस्पताल होगाः
विज ने बताया कि डेयरी कांप्लेक्स में ग्वालों को पशुओं के लिए चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। यहां पर आधुनिक पशु अस्पताल बनाया जाएगा। इसके अलावा, काम्पलेक्स में एडमिन ब्लॉक एवं वाहनों के पार्किंग के सुविधा होगी। डेयरी कांप्लेक्स में गोबर प्रबंधन बेहतर तरीके से होगा। गोबर से बिजली उत्पादन एवं बॉयो गैस बनेगी। बॉयो गैस हेतू बॉयो गैस प्लांट होगा जबकि काम्पलेक्स में बिजली उत्पादन के लिए सोलर सिस्टम भी होगा। काम्पलेक्स में पशुओं के लिए तालाब भी बनेगा जबकि पूरे काम्पलेक्स की चार दिवारी भी होगी।
सवा करोड़ से टांगरी नदी पर बनेगा काज-वेः
गृहमंत्री विज ने बताया कि ग्वालों को शहर से ब्राह्मण माजरा तक आने-जाने में कोई परेशानी न हो इसके लिए एकता विहार से आगे टांगरी नदी पर ब्राह्मण माजरा तक सवा करोड़ की लागत से काज-वे का निर्माण किया जाएगा। ग्वाले एकता विहार रोड से टांगरी बांध रोड तक, इसके आगे टांगरी नदी से ब्राह्मण माजरा काज-वे से जा सकेंगे।
सिंचाई विभाग द्वारा काज-वे निर्माण के टेंडर कर दिए गए हैं और बहुत जल्द इसका निर्माण भी प्रारंभ होगा। इस अवसर पर नगर परिषद प्रशासक सतिंद्र सिवाच, एक्सईएन मनदीप, एमई हरीश कुमार व अन्य मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अंबाला
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


