Cyclone Vayu: Rahul urges party workers to help-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चक्रवात वायु : राहुल की पार्टी कार्यकर्ताओं से मदद के लिए तैयार रहने की अपील

khaskhabar.com: बुधवार, 12 जून 2019 3:39 PM (IST)
चक्रवात वायु : राहुल की पार्टी कार्यकर्ताओं से मदद के लिए तैयार रहने की अपील
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात में चक्रवात वायु के आने से पहले बुधवार को लोगों की सुरक्षा के लिए दुआ की और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मदद करने के लिए तैयार रहने की अपील की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘चक्रवात वायु गुजरात के तट पर पहुंचने वाला है। मैं सभी गुजरात कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे उन सभी क्षेत्रों में मदद करने के लिए तैयार रहें जो चक्रवात के रास्ते में आते हैं। मैं चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में सभी लोगों की सुरक्षा और कल्याण के लिए दुआ करता हूं।’’ मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, गुजरात के सौराष्ट्र तट से लगभग 600 किलोमीटर दूर दक्षिण में केंद्रित, चक्रवात वायु के गुरुवार को राज्य में दस्तक देने की आशंका है।
अधिकारियों ने कहा कि सौराष्ट्र क्षेत्र के कई तटीय जिलों में भारी से लेकर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement