Cyclone Vayu: Over 1.5 lakh moved to safety-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 1:12 pm
Location
Advertisement

चक्रवाती तूफान वायु : सुरक्षित जगहों पर पहुंचाए गए 1.5 लाख से ज्यादा लोग

khaskhabar.com : बुधवार, 12 जून 2019 8:23 PM (IST)
चक्रवाती तूफान वायु : सुरक्षित जगहों पर पहुंचाए गए 1.5 लाख से ज्यादा लोग
गांधीनगर/अहमदाबाद। गुजरात में सौराष्ट्र क्षेत्र के तटीय जिलों से लगभग 1.5 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और दो विशेष निकासी ट्रेनों को सेवा में लगाया गया है। चक्रवाती तूफान वायु के राज्य में दस्तक देने के साथ इसकी रफ्तार 150 किमी प्रति घंटा से ज्यादा होने की संभावना है।

अधिकारियों ने कहा कि अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से सौराष्ट्र के पोरबंदर, दीव, कांडला, मुंद्रा और भावनगर के लिए उड़ान परिचालन को गुरुवार को रद्द कर दिया गया है, जबकि गुजरात के सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया गया है। गुजरात तट से पर्यटकों को जल्द से जल्द चले जाने को कहा गया है।

दो विशेष निकासी ट्रेनों को सेवा में लगाया गया है। इसमें से एक सौराष्ट्र के ओखा से राजकोट के लिए बुधवार शाम 5.45 बजे और दूसरी शाम 8.05 बजे अहमदाबाद के लिए रवाना होगी। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने संवाददाताओं से कहा कि भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार शाम तक हवा की रफ्तार 120 किमी प्रति घंटे से ज्यादा रहने की जानकारी अपडेट की है और हवा के झोंको की रफ्तार 175 किमी प्रति घंटे हो सकती है। मुख्यमंत्री ने स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशंस सेंटर में राज्य प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक की है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement