cut through train death of the young man-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

khaskhabar.com: गुरुवार, 16 फ़रवरी 2017 5:33 PM (IST)
ट्रेन से कटकर युवक की मौत
जौनपुर (नौपेड़वा)। बक्शा थाना क्षेत्र के सरायहरखू स्टेशन के पूरब में गुरुवार सुबह ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गयी। सुबह रेल पटरी पर शव पड़ा देख लोगों की भीड़ लग गई। किसी ने पहचानकर परिजनों को सूचना दी। थाना क्षेत्र के अलहदिया गांव निवासी 40 वर्षीय बांकेलाल गौतम सब्जी लगाकर घर परिवार का पेट पालता था। बताते है कि घर से नाराज होकर सुबह पांच बजे रेलवे पटरी पर पहुंच गया। जहां किसी ट्रेन की चपेट में आ जाने से कटकर मौत हो गयी। सुबह लोगों ने शव देख परिजनों को सूचना दी। उधर स्टेशन कर्मियों ने जीआरपी को सूचना दी।

[# पढें, कहां किया लोगों ने चुनाव बहिष्कार ? नहीं पड़ा एक भी वोट]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement