Currently playing with studies necessary-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वर्तमान में पढाई के साथ खेल भी जरूरी

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 सितम्बर 2016 5:59 PM (IST)
वर्तमान में पढाई के साथ खेल भी जरूरी
टोंक । जिला स्तरीय बैडमिन्टन ,लॉन टेनिस,टेबिल टेनिस (14 वर्षीय ) शिक्षा विभागीय क्रिडा प्रतियोगिता का विधिवत उदघाटन सैंटसोल्जर शिक्षा पब्लिक स्कूल टोंक के निदेशक बाबूलाल शर्मा ने सैट सोल्जर स्कूल में किया । इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि वर्तमान के युग में पढाई के साथ खेल भी जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि पहला सुख निरोगी काया तभी सार्थक होगा जब खेल को बढावा मिलेगा। अध्यक्षता कर रहें प्रबंध निदेशक हितेश शर्मा ने कहा कि खेल में हार-जीत चलती रहती हैं, लेकिन जीत का लक्ष्य हासिल करके ही खेलते हुए आगे बढना चाहिए। कार्यक्रम में लॉन टेनिस के संयोजक रईस अहमद व टेबिल टेनिस ,बैडमिन्टन के संयोजक सैयद फारूक अली ने भी उपस्थित थे। समारोह में सरफराज खॉन, मोहम्मद अहमद, हरेनद्र, नीरज सेन, हरीश शालीवाल आदि मौजूद थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement