Curfew lifted from 4 Kashmir districts-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कश्मीर : कानून व्यवस्था में मामूली सुधार, 4 जिलों से कर्फ्यू हटा

khaskhabar.com: रविवार, 24 जुलाई 2016 10:03 AM (IST)
कश्मीर : कानून व्यवस्था में मामूली सुधार, 4 जिलों से कर्फ्यू हटा
श्रीनगर। प्रशासन ने कश्मीर घाटी में कानून एवं व्यवस्था में मामूली सुधार के मद्देनजर रविवार को घाटी के चार जिलों में लगा कफ्र्यू हटा दिया है। पुलिस ने पुष्टि करते हुए कहा कि गांदरबल, बडगाम, बांदीपोरा और बारामूला जिलों से कर्फ्यू हटाया गया है। राज्य सरकार इन चार जिलों में स्कूलों को खोलने के आदेश पहले ही दे चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि श्रीनगर के कुछ हिस्सों में कफ्र्यू और प्रतिबंध अभी भी लगा हुआ है।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement