Curfew imposed in Rajpark-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर के राजापार्क में लगाया कर्फ्यू

khaskhabar.com: शुक्रवार, 10 अप्रैल 2020 6:29 PM (IST)
जयपुर के राजापार्क में  लगाया कर्फ्यू
जयपुर। चारदीवारी इलाके के बाद कर्फ्यू का दायरा बढाते हुए गुरुवार को खो नागोरियान इलाक़े में कर्फ्यू लगाने के बाद शुक्रवार को राजा पार्क में कर्फ्यू लगा दिया गया है। बताया जा रहा है कि खो नागोरियान इलाक़े में स्थित रहीम नगर इलाके में एक युवक कोरना पॉज़िटिव पाया गया था। जिसके बाद वहां कर्फ्यू लगा दिया गया था। वही राजा पार्क के गुरु नानक पुरा में कोरोना पॉजिटिव मिलने के कारण शुक्रवार को राजा पार्क मैं भी कर्फ्यू लगा दिया गया है । वहां कर्फ़्यू के बाद इलाक़े में तैनात पुलिस फ़ोर्स की गई है। इसके अलावा कर्फ्यू के दौरान आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। वहीं मेडिकल टीमों की ओर से घर—घर सर्वे कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement