Advertisement
रांची में कर्फ्यू का फैसला बदला, अब धारा 144 लागू, इंटरनेट सर्विस बंद

रांची । नुपुर शर्मा के बयान को लेकर रांची में शुक्रवार को उपद्रव की घटनाओं पर नियंत्रण के बाद अब शहर के मेन रोड और उसके आस-पास 500 मीटर की परिधि में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गयी है। इसके पहले रांची के उपायुक्त ने शहर में कर्फ्यू लागू करने की बात कही थी। अफवाहों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन के आदेश पर रांची में इंटरनेट की सेवाएं शनिवार सुबह छह बजे तक के लिए बंद कर दी गयी हैं। बता दें कि भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा के बयान पर रांची में शुक्रवार को करीब चार घंटे तक बवाल हुआ। जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों नेमेन रोड में जमकर उत्पात मचाया। दर्जनों गाड़ियों के शीशे तोड़ दिये गये। मेन रोड स्थित एक मंदिर पर भी पथराव किया। इन्हें नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठियां चलायीं और कई राउंड हवाई फायरिंग की। इसमें दो दर्जन से भी ज्यादा लोग जख्मी हो गये हैं। बुरी तरह घायल हुए बारह लोगों को इलाज के लिए रिम्स में दाखिल कराया गया है। बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने पहुंचे रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा भी जख्मी हो गये हैं। उन्हें इलाज के लिए एक निजी हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।
शहर में हालात को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स को बुलाया गया है। मेन रोड, कर्बला चौक और डोरंडा में हालात पर काबू पाने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स और बड़ी तादाद में पुलिसकर्मी बुलाये गये हैं।
हंगामे की वजह से मेन रोड में लगभग तीन किलोमीटर के दायरे में सभी दुकानें दोपहर से ही बंद हो गयी थीं। शहर के डोरंडा इलाके में भी जबर्दस्त प्रदर्शन हुआ। शुक्रवार को शहर में मुस्लिम समाज के लोगों ने नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दुकानें बंद रखीं। शहर का डेली मार्केट सुबह से ही पूरी तरह बंद रहा। दो बजे नमाज के बाद हजारों लोग नारे लगाते हुए अचानक मेन रोड पर उतर आये। भीड़ जब भगदड़ की शक्ल में मेन रोड एकरा मस्जिद से आगे बढ़ने लगी तो पुलिस बल ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसपर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। सड़क किनारे खड़ी कई बाइक और गाड़ियां तोड़ दी गयीं। इसपर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसके बाद भी हालात काबू में नहीं आये तो कई राउंड फायरिंग की गयी।
--आईएएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features