J&K : 17 दिन बाद कर्फ्यू हटा, इंटरनेट सेवा भी बहाल
khaskhabar.com: मंगलवार, 26 जुलाई 2016 10:47 AM (IST)
वानी के मारे जाने के बाद घाटी में फैले असंतोष में 47 लोग मारे गए थे और
करीब 5500 लोग घायल हुए थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, जिले में लोगों की
आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं है, हालांकि घाटी के कुछ अन्य इलाकों में
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 4 से ज्यादा लोगों के एकजुट दिखने या एक
साथ बाहर निकलने पर पाबंदी है। अनंतनाग को छोड़ कश्मीर के सभी हिस्सों से
कर्फ्यू हटा लिया गया है।