Curfew continues in Kashmir : Internet services suspended -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

J&K : 17 दिन बाद कर्फ्यू हटा, इंटरनेट सेवा भी बहाल

khaskhabar.com: मंगलवार, 26 जुलाई 2016 10:47 AM (IST)
J&K : 17 दिन बाद कर्फ्यू हटा, इंटरनेट सेवा भी बहाल
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में 17 दिन बाद लोगों का जीवन पटरी पर लौटने लगा है। आज श्रीनगर शहर के सभी हिस्सों से कर्फ्यू हटा दिया गया है। यह जानकारी जिला मैजिस्ट्रेट ने दी है। आपको बता दे कि हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद जारी विरोध प्रदर्शन से कश्मीर घाटी में अशांत फैली हुई थी। वहीं, इससे पहले जम्मू क्षेत्र में 16 दिनों बाद मंगलवार को मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, संभागीय प्रशासन ने जम्मू क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट सेवा के स्थगन की सोमवार को समीक्षा की, जिसके बाद इसे मध्यरात्रि से बहाल करने का निर्णय लिया गया। कश्मीर घाटी में व्याप्त तनाव व हिंसा के बाद 10 जुलाई से ही जम्मू क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट सेवा स्थगित कर दी गई थी।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement