khaskhabar.com: रविवार, 17 जुलाई 2016 12:49 PM (IST)
राज्य सरकार के अधिकारियों ने बताया कि समाचार-पत्रों के मालिकों को 19 जुलाई तक प्रकाशन बंद रखने के लिए कहा गया है। केबल
टेलीविजन को कई दिनों बाद शनिवार शाम संचालन की अनुमति मिली। केबल
ऑपरेटरों को सभी पाकिस्तानी टीवी चैनलों तथा दो निजी भारतीय चैनलों का
प्रसारण बंद करने की सहमति जताए जाने के बाद संचालन की अनुमति दी गई। मोबाइल
फोन इंटरनेट तथा कॉल की सुविधा दक्षिणी कश्मीर के इलाकों में लगातार आठवें
दिन भी बंद है, जबकि मध्य व उत्तरी कश्मीर के इलाकों में यह रविवार को
दूसरे दिन भी ठप है।
हालांकि बिना इंटरनेट सुविधा वाले मोबाइल फोन
का संचालन भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के पोस्ट पेड मोबाइल फोन पर
उपलब्ध है। उत्तरी कश्मीर के बारामूला और जम्मू क्षेत्र के बन्निहाल के बीच
रेल सेवा भी रुकी हुई है। राज्य लोक सेवा आयोग (पीएससी) ने भर्तियों के
लिए अगले चार दिनों में निर्धारित सभी साक्षात्कार स्थगित कर दिए हैं। घाटी
में स्कूल, कॉलेज तथा विश्वविद्यालय भी बंद हैं।