Curfew continues for 10th day in Kashmir-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कश्मीर में 10वें दिन भी कर्फ्यू जारी

khaskhabar.com: रविवार, 17 जुलाई 2016 12:47 PM (IST)
कश्मीर में 10वें दिन भी कर्फ्यू जारी
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी के सुरक्षा बलों के हाथों मारे जाने के बाद पैदा हुए तनाव के मद्देनजर रविवार को लगातार 10वें दिन भी कर्फ्यू जारी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘घाटी के सभी 10 जिलों में कर्फ्यू जारी रहेगा। सुरक्षा बलों को मरीजों और उनकी देखभाल करने वालों को जाने देने को कहा गया है। हवाईअड्डे पर जाने वालों को भी किसी तरह की मुश्किलों का सामना नहीं करना होगा, क्योंकि उड़ान टिकटों को कर्फ्यू पास के तौर पर देखा जा रहा है।’’ कश्मीर में जारी तनाव व हिंसा में मरने वालों की संख्या 41 हो गई है। उग्र भीड़ ने शनिवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में पुलिस पिकेट को आग के हवाले कर दिया था, जिसके बाद पुलिस ने आक्रामक भीड़ को तितर-बितर करने के लिए गोली चलाई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। सभी क्षेत्रीय और अंग्रेजी दैनिकों का प्रकाशन रविवार को लगातार दूसरे दिन भी बंद रहा।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement