Cultural presentations in kota dushera mela-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर देर रात तक झूमे श्रोता

khaskhabar.com: शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2016 08:51 AM (IST)
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर देर रात तक झूमे श्रोता
कोटा। नगर निगम कोटा की ओर से आयोजित दशहरा मेला में किसान रंगमंच पर चल रही सांस्कृतिक रंगारंग प्रस्तुतियों के क्रम में गुरुवार रात स्थानीय कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। कलाकारों ने संगीतमय माहौल में राजस्थानी, हिंदी व पंजाबी गीतों पर मनमोहक प्रस्तुति दी। दर्शकों ने भी तालियों की गर्जना के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। रिमिक्स गीतों पर नृत्य, डांस व गायिकी की प्रस्तुति दे दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। प्रचार-प्रसार समिति के अध्यक्ष कृष्णमुरारी सामरिया व पार्षद विकास तंवर ने बताया कि मंच से ‘भैरू हेलो म्हारो सुणज्यो रे....’, ‘नींबूड़ा नींबूड़ा....’, ‘कजरारे कजरारे ...’ जैसे गानों पर स्टार डांस क्लासेज, गीतांजलि डांस गु्रप, ओम विनायक, अमित म्यूजिकल गु्रप, जय माता दी म्यूजिकल गु्रप, कपिल म्यूजिकल गु्रप, तरूण म्यूजिकल गु्रप के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। यह भी पढ़े :240 किमी का माइलेज देती है यह बाइक यह भी पढ़े :लक्ष्मण-संगकारा के बराबर आए कुक, ये हैं टॉप-10

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement