CT scan machine launched -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:09 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीटी स्कैन मशीन का शुभारंभ बुधवार को

khaskhabar.com: मंगलवार, 11 अक्टूबर 2016 6:16 PM (IST)
सीटी स्कैन मशीन का शुभारंभ बुधवार को
डूंगरपुर। जिले के सबसे बड़े अस्पताल श्री हरिदेव जोशी अस्पताल में बुधवार सीटी स्कैन सेंटर का शुभारंभ किया जाएगा। राजस्थान के आदिवासी बहुल ुर जिले के सबसे जिला अस्पताल में जिलेवासियों को राज्य सरकार की ओर से पीपीपी मॉडल पर सीटी स्कैन मशीन की सौगात शुरू होगी। उक्त जानकारी मंगलवार को सुबह जिला अस्पताल में कल्पना नर्सिंग होम उदयपुर के डायरेक्टर डॉ सुनील चुघ और जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ पंचाल ने प्रेसवार्ता के दौरान दी.कल्पना नर्सिंग होम उदयपुर के डायरेक्टर डॉ सुनील चुघ ने बताया कि सीटी स्कैन सेंटर का शुभारंभ प्रदेश के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया करेंगे और इस मौके पर राज्यसभा सांसद हर्षवर्धनसिंह सहित जिले के जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे,डॉ. चुघ ने बताया कि पीपीपी मोड पर शुरू होने वाला सीटी स्कैन सेंटर आदिवासी बहुल डूंगरपुर जिले के गरीब मरीजों के लिए इलाज के लिए वरदान साबित होगा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement