CRPF jawan Deepender Yadav shoots officers Yesterday night -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 3:26 pm
Location
Advertisement

झारखंड में सुरक्षा बल के जवान ने की अंधाधुंध फायरिंग, 2 अफसरों की मौत

khaskhabar.com : मंगलवार, 10 दिसम्बर 2019 09:37 AM (IST)
झारखंड में सुरक्षा बल के जवान ने की अंधाधुंध फायरिंग, 2 अफसरों की मौत
रांची। झारखंड के बोकारों में तैनात सीआरपीएफ जवान ने सोमवार रात को छुट्‌टी को लेकर उठे विवाद के बाद गोली चलाकर दो अफसरों को मारने के बाद खुद को गोली मारी। मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के सुकमा से चुनाव ड्यूटी पर बेरमो विधानसभा क्षेत्र पहुंची सीआरपीएफ की 226 बटालियन के जवान दीपेंद्र यादव ने साेमवार रात अपने दाे अफसराें काे गाेली मारने के बाद खुद काे भी गाेली मार ली है। घटना में असिस्टेंट कमांडेंट साहुल हसन और एएसआई सह मेस इंचार्ज पी भुइयां की मौके पर ही मौत हो गई। दीपेंद्र और एक अन्य जवान हरिश्चंद्र गोकाई घायल हैं। घटना रात लगभग 10.30 बजे नक्सल प्रभावित चतरोपट्टी थानाक्षेत्र के कुर्कनालो की है।




ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement