criminal arrested in Gorakhpur encounter-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 8:28 pm
Location
Advertisement

गोरखपुर मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

khaskhabar.com : शुक्रवार, 02 फ़रवरी 2018 3:35 PM (IST)
गोरखपुर मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
गोरखपुर | उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में शुक्रवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक 50 हजार रुपए का इनामी बदमाश मनीष भी है। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश मनीष और उसके भाई संदीप के पैर में गोली लगी है। दोनों घायल बदमाशों को गिरफ्तार कर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मनीष पर नई बाजार के व्यापारी दिनेश की हत्या के बाद 50 हजार रुपए का ईनाम रखा गया था।
पुलिस के मुताबिक, तड़के तीन बजे मनीष और संदीप नई बाजार के प्रधान मंटू यादव के घर जाकर गालियां देते हुए गोलीबारी कर रहे थे। प्रधान ने 100 नंबर पर इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

इसके बाद दोनों भाई पुलिस पर भी गोलियां बरसाने लगे। पुलिस की तरफ से जवाबी कार्रवाई की गई। इस दौरान दोनों को गोली लग गई। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने असलहा और लूट की एक बाइक बरामद की है।

आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement