crime branch arrested wanted criminal from gurugram-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

क्राइम ब्रांच ने वांछित अपराधी को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया

khaskhabar.com: बुधवार, 03 मई 2023 5:10 PM (IST)
क्राइम ब्रांच ने वांछित अपराधी को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया
गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट ने एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि गुरुग्राम पुलिस ने उस पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान सलीम खान के रूप में हुई है। सलीम हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती और आर्म्स एक्ट सहित आधा दर्जन मामलों में शामिल था। पुलिस के मुताबिक, इंस्पेक्टर कुमार के नेतृत्व में सेक्टर-31 यूनिट की क्राइम ब्रांच की टीम ने गुरुग्राम के मार्बल मार्केट सेक्टर-31 इलाके से आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से तीन पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। एसीपी (अपराध) प्रीत पाल सांगवान ने कहा कि आरोपी 2019 में गैंगस्टर अशोक राठी हत्याकांड में शामिल था। 5 फरवरी 2023 को अलीपुर गांव में कारोबारी रंजिश को लेकर आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर कई राउंड फायरिंग की थी।
इस मामले में पांच आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। हरियाणा पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा था। अन्य जानकारी के लिए आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement