Advertisement
क्रिकेट प्रतियोगिता में धांधली का आरोप, कलेक्टर निवास का घेराव

मामला यूं हैं कि धौलपुर जिले में चल रही 61वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक 19 वर्षीय छात्र क्रिकेट प्रतियोगिता पर सवाल उठने लगे हैं। एक तरफ कमेटी द्वारा रातो-रात मैचो के प्लान (डॉक शीट) बदल दी गई। वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को अजमेर से हारने के बाद चूरू के खिलाड़ियों ने कमेटी पर अनदेखी करने का आरोप लगाया हैं.प्रतियोगिता में हुई धांधली और अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच करने को लेकर चूरू टीम के खिलाड़ियों ने जिला शिक्षा अधिकारी और एडीएम से मुलाक़ात कर दोषियों के खिलाफ अनुशानात्मक कार्रवाई के साथ चूरू टीम को पुनः प्रतियोगिता में सम्मलित करने की मांग की हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि अजमेर के ओवरएज खिलाड़ियों से उन्हें हारना पड़ा। सुनवाई होने पर और मैच हारने के बाद खिलाड़ियों ने शुक्रवार की देर शाम को डीईओ माध्यमिक मुकेश कुमार शर्मा से शिकायत की लेकिन डीईओ ने भी खिलाड़ियों से समझाइश कर उन्हें रवाना कर दिया।
Advertisement
धौलपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


