Advertisement
निर्माण जीवन को संवारता है, अहंकार लंका को भी राख कर देता है : प्रशांत अग्रवाल

स्वर्ण लंका के प्रसंग से उन्होंने लालच और मोह से बचने की सीख दी। उन्होंने बताया कि भगवान शिव और माता पार्वती के लिए विश्वकर्मा ने स्वर्ण लंका का निर्माण किया था। गृह प्रवेश के पुरोहित बने रावण ने दक्षिणा में वही लंका मांग ली। भगवान शिव ने वचन निभाते हुए उसे लंका दे दी, लेकिन बाद में वही स्वर्ण नगरी रावण के अहंकार और विनाश की प्रतीक बनी। उन्होंने कहा कि निर्माण करना श्रेष्ठ है, लेकिन निर्मित वस्तु के मोह में बंध जाना विनाश का कारण बन सकता है।
महाभारत की मयसभा का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने कहा कि दुर्योधन के गिरने पर हुई हंसी ने उसके मन में अपमान और ईर्ष्या को और गहरा किया। किसी के गिरने पर हंसने के बजाय हाथ बढ़ाना चाहिए, क्योंकि छोटी-सी कटुता भी बड़े विवाद का कारण बन सकती है।
उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा जयंती औजारों और मशीनों की पूजा तक सीमित नहीं, बल्कि श्रम और हुनर का सम्मान करने का अवसर है। बढ़ई, लोहार, राजमिस्त्री, दर्जी, कुम्हार, सुनार सहित सभी कारीगर समाज के निर्माता हैं। इसी भाव को आगे बढ़ाते हुए दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण देकर आत्मनिर्भर बनाना भी मानव जीवन को पुनः संवारने का कार्य है। यही सेवा विश्वकर्मा पूजा के भाव को सार्थक करती है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
उदयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


