Advertisement
सडक़ सुरक्षा और यातायात प्रबन्धों को बनाएं मजबूत: जिला कलेक्टर

जिला कलक्टर अर्चना सिंह ने कांकरोली बस स्टैण्ड सहित विभिन्न स्थानों पर उपयुक्त पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रयास करने के निर्देश दिए और कहा कि इसके लिए तहसीलदार, नगर परिषद, परिवहन, पुलिस एवं यातायात से संबंधित विभागों के अधिकारियों की समिति बनाकर विस्तृत कार्ययोजना बनाई जाएगी।
दुर्घटनाओं की रोकथाम जरूरी
निजी बस ऑनर्स प्रतिनिधियों द्वारा कांकरोली बस स्टैण्ड पर एसोसिएशन के लिए कार्यालय की व्यवस्था उपलब्ध कराने के आग्रह पर जिला कलेक्टर ने नगर परिषद से कहा कि इस बारे में औचित्य पर विचार कर निर्णय ले। जिला कलक्टर ने सडक़ दुर्घटनाओं पर रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास करने पर जोर दिया और सडक़ों के किनारे झाडिय़ों को हटाने के निर्देश दिए।
नए रूटों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें
जिला कलेक्टर ने जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि राजसमन्द जिले में खुलने वाले नए रूटों का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार सुनिश्चित करें और जिला प्रशासन को यह भी अवगत कराएं कि जिले में किस रूट पर कितनी बसें कहाँ से कहाँ तक चल रही है। उन्होंने ट्राफिक पुलिस एवं नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मिलकर काँकरोली बस स्टेण्ड क्षेत्र में पार्किंग की बेहतर व्यवस्था के उपाय सुनिश्चित करें।
[@ कुश्ती का खुद का सपना अधूरा छोड़ बेटियों को बनाया कुश्ती चैंपियन]
Advertisement
राजसमन्द
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


