Advertisement
सीपीआई-एम विधायक ने केरल के राज्यपाल पर व्यक्तिगत हमला किया

राज्य में प्रशासनिक मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के बीच कुछ महीनों से आरोप-प्रत्यारोप चल रहे हैं।
पार्टी की एक बैठक में बोलते हुए मणि ने बिलों को रोकने और उन पर समय पर हस्ताक्षर नहीं करने को लेकर आरिफ मोहम्मद खान की आलोचना की।
उन्होंने कहा कि खान भूमि नियमों में संशोधन से संबंधित विधेयक को रोके हुए हैं। जबकि, इडुक्की जिला इसके कारण प्रभावित हो रहा है और उन लोगों के लिए परेशानी पैदा कर रहा है जिन्हें अपनी भूमि के मालिकाना हक को नियमित करने में समस्या हो रही है।
खान को व्यापारियों के संगठन ने मंगलवार को पहाड़ी जिले इडुक्की में एक समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। मणि ने खान को आमंत्रित करने के लिए व्यापारियों के संगठन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की है।
मणि 2016 से इडुक्की जिले में उडुम्बुचोला विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और पहले विजयन कैबिनेट (2016-21) में ऊर्जा मंत्री भी रहे हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


