Covid-19: 8 Jamati arrested including 6 foreigners, 1203 people identified with Tablighi Jamaat in UP Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 4:50 pm
Location
Advertisement

Covid-19 : 6 विदेशी सहित 8 जमाती गिरफ्तार, UP में जमात से जुड़े 1203 लोगों की हुई पहचान

khaskhabar.com : शुक्रवार, 03 अप्रैल 2020 9:56 PM (IST)
Covid-19 : 6 विदेशी सहित 8 जमाती गिरफ्तार, UP में जमात से जुड़े 1203 लोगों की हुई पहचान
तब्लीगी जमात के 1203 लोगों की पहचान:- दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में पिछले महीने आयोजित हुई तब्लीगी जमात की धर्मसभा में शामिल हुए उत्तर प्रदेश के 1203 लोगों की अबतक पहचान की गई है। अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि अब तक प्रदेश में 1203 तब्लीगी जमातियों की पहचान की गई है, जिसमें से 897 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। इसमें अब तक 47 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटीव मिली है।
उन्होंने बताया कि लखनऊ के सदर बाजार में भी तब्लीगी जमात में गए लोगों की जानकारी मिली, जिसके बाद पूरे एरिया को सील कर हर घर की जांच की जा रही है।
अवस्थी ने बताया, "मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस द्वारा अबतक 296 विदेशी नागरिकों की पहचान कर क्वारंटीन करा दिया गया है। इसके अलावा 228 विदेशी नागरिकों के पासपोर्ट को जब्त कर इनके खिलाफ वीजा नियमों के उल्लंघन की कार्रवाई की जा रही है। इन विदेशी नागरिकों के खिलाफ 16 जनपदों में 32 एफआईआर दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि सभी डीएम एसपी खुद जाकर क्वारंटीन सेंटरों की निगरानी करें। क्वारंटीन सेंटरों के संबंध में किसी प्रकार की कोताही होने पर उन्हें जिम्मेदार माना जाएगा।"
अवस्थी ने बताया कि "मुख्यमंत्री की अपील पर कई लोगों ने सरकार को आर्थिक सहायता देने की पेशकश की है। मुख्यमंत्री ने कालाबाजारी व मुनाफाखोरी के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इसके लिए सभी डीएम व एसपी को निर्देश देकर निगरानी करने को कहा गया है। प्रदेश में अबतक कालाबाजारी व मुनाफाखोरी के आरोप में 91 एफआईआर दर्ज कर 129 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।"
उन्होंने कहा कि महावीर जयंती 6 अप्रैल और गुड फ्राइडे 10 अप्रैल को भी बैंक खुले रहेंगे।
अवस्थी ने बताया कि "उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर कारागार में बंद 248 बच्चों को छोड़ने का फैसला लिया गया है। अबतक प्रदेश में 9137 बंदियों को बेल व पैरोल पर छोड़ा गया है। इसके अलावा कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री ने डीजीपी को ड्रोन का व्यापक इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है।"

2/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement