couples joined-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

21 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 दिसम्बर 2016 10:27 PM (IST)
21 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ
अजमेर। जादूगर फाउंडेशन की ओर से 21 जोड़ो का निशुल्क विवाह कराया । फाउंडेशन की और से यह तीसरा निशुल्क सर्व धर्म विवाह सम्मेलन था । नोटबंदी के बाद कई गरीब परिवारों को शादी की परेशानी सता रही थी लेकिन अजमेर के जादूगर फाउंडेशन ने इनकी सम्मस्सयो को दूर किया और 42 परिवारों को नोटबंदी के इस दौर में निशुल्क विवाह कराया । आजद पार्क में जादूगर फाउंडेशन की और से सर्वधर्म विवाह साम्मेलन का आयोजन किया है । इस विवाह सम्मेलन में सभी प्रकार की सेवाएं निशुल्क रही । फाउंडेशन के अध्यक्ष चंदन सिंह ने बताया कि इस विवाह सम्मेलन का उद्देश्य दहेज़ प्रथा का विरोध करना है । लेकिन आज के समय कई परिवार ऐसे थे जो नोटबंदी से परेशान है । चंदन ने बताया इस सम्मेलन का मकसद गरीब व विधवा के बच्चों को समाज की मुख्यधारा में लाना हे । फाउंडेशन की और से आज 21 जोड़ो का विवाह निशुल्क किया जा रहा है ।सुभह बारात जादूगर कॉलोनी से रवाना हुई और आजाद पार्क में तोरण के बाद दूल्हा और दुल्हन विवाह बंधन में बंघे जिसमे इनको सभी प्रकार के जरुरी सामान और भोजन निशुल्क प्रदान किये जायेंगे । इस समारोह में सभी धर्मों के धर्मगुरु शामिल हुए और अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इस विवाह में शामिल होने वाले परिवारों का मानना है कि नोटबंदी के समय निशुल्क शादी से बहुत राहत मिली । खासखबर EXCLUSIVE: यूपी में कितने सियासी तीर चले,और कितने चलेंगे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement