Country foreign capital reserves decrease $ 9.42 million-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देश का विदेशी पूंजी भंडार 9.42 करोड़ घटकर 393.52 अरब डॉलर हो गया

khaskhabar.com: शुक्रवार, 26 अक्टूबर 2018 9:33 PM (IST)
देश का विदेशी पूंजी भंडार 9.42 करोड़ घटकर 393.52 अरब डॉलर हो गया
नई दिल्ली। देश का विदेशी पूंजी भंडार 26 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 9.42 करोड़ डॉलर घटकर 393.52 अरब डॉलर हो गया, जो 28,861.7 अरब रुपये के बराबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार आलोच्य सप्ताह में 9.22 करोड़ डॉलर घटकर 369.07 अरब डॉलर हो गया, जो 27,084.6 अरब रुपये के बराबर है। बैंक के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार को डॉलर में व्यक्त किया जाता है और इस पर भंडार में मौजूद पाउंड, स्टर्लिग, येन जैसी अंतर्राष्ट्रीय मुद्राओं के मूल्यों में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर पड़ता है। आलोच्य अवधि में देश का स्वर्ण भंडार 20.52 अरब डॉलर रहा, जो 1,488.9 अरब रुपये के बराबर है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement