cost of these turtles is 300 to 400 rupees-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 8:21 pm
Location
Advertisement

शुभ माने जाने वाले इन कछुओं की कीमत पढ़ें

khaskhabar.com : गुरुवार, 15 नवम्बर 2018 12:19 PM (IST)
शुभ माने जाने वाले इन कछुओं की कीमत पढ़ें
जयपुर । ट्रेन के जरिये कछुओं को जोधपुर से दिल्ली ले जा रही एक महिला को जीआरपी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस महिला के कब्जे से 38 कछुए बरामद किए है।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार महिला ने खुद का नाम संगीता बताया और दिल्ली की निवासी है। बताया जा रहा है कि वह दिल्ली जाने वाली ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर बैठी थी। इसके साथ एक छोटा बच्चा भी था।


जब जीआरपी ने इस महिला से पूछताछ की तो वह कुछ संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। महिला ने बताया कि यह कछुए वह जोधपुर के एक तालाब से लेकर आई थी और दिल्ली जा रही थी।

पुलिस के मुताबिक यह महिला इन कछुओं को दिल्ली में 300 सौ से 400 सौ रुपये में बेचती थी, क्योंकि इन कछुओं में घर में रखना शुभ माना जाता है। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है कि इस कार्य में कितने और लोग लगे हुए है। वहीं इन कछुओं को वन विभाग की टीम ने जयपुर जू में छोड़ दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement