लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी ने ग़ैर भाजपा दलों के प्रस्तावित भारत बंद को
कालाधन और भ्रष्टाचार के समर्थकों का आयोजन बताया है। पार्टी प्रवक्ता हृदय नारायण
दीक्षित ने कहा कि विमुद्रीकरण से होने वाले फायदे को लेकर राज्य की जनता सजग है।
वह कांग्रेस, सपा या बसपा के बरगलाने में नहीं आ रही है। आम
जनता विमुद्रीकरण के विरोधी दलों का चरित्र जानती हैं। जनता कालेधन के खात्मे के
प्रधानमंत्री के संकल्प के साथ हैं। प्रदेश में भारत बंद पर कोई समर्थक नहीं है।
जनता भारत बन्द के ख़िलाफ़ है । लाखों लोगो ने प्रधानमंत्री की सभा में हाथ उठाकर
प्रस्तावित भारत बन्द का विरोध किया है।
साली के प्यार के लिए पत्नी की कर दी हत्या...जानें फिर क्या हुआ ?