Advertisement
बारां में भ्रष्टाचार का मामला : पटवारी अश्विनी सिंह रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि शिकायतकर्ता का गांव सुखनेरी, परवन वृहद सिंचाई परियोजना के डूब क्षेत्र में आता है। वहां स्थित मकान और ट्यूबवेल के मुआवजे के लिए पटवारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि के बाद कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
यह कार्रवाई एसीबी कोटा रेंज के उप महानिरीक्षक शिवराज मीणा के सुपरविजन में, एसीबी चौकी बारां में पदस्थ प्रेमचंद मीणा, पुलिस उप अधीक्षक के नेतृत्व में की गई। वहीं, आरोपी से पूछताछ और आगे की जांच एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में जारी है।
ब्यूरो ने भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अग्रिम अनुसंधान जारी है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बारां
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


