Corruption case against Captain Amarinder Singh former media advisor, raised disproportionate assets-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कैप्टन अमरिंदर सिंह के पूर्व मीडिया सलाहकार पर भ्रष्टाचार का केस, आय से अधिक संपत्ति जुटाई

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 अगस्त 2023 08:52 AM (IST)
कैप्टन अमरिंदर सिंह के पूर्व मीडिया सलाहकार पर भ्रष्टाचार का केस, आय से अधिक संपत्ति जुटाई
पटियाला। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के पूर्व मीडिया सलाहकार भरत इन्दर सिंह चाहल के विरुद्ध आय से अधिक जायदाद बनाने का केस दर्ज किया गया है। यहां इस केस संबंधी जानकारी साझा करते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि इस सम्बन्धी एफआईआर नं. 26 भ्रष्टाचार विरोधी एक्ट की धाराओं 13(1) बी, 13(2) के अधीन थाना विजीलैंस ब्यूरो, पटियाला रेंज में दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सामने आया है कि मार्च 2017 से सितम्बर 2021 तक पूर्व मीडिया सलाहकार चाहल और उसके पारिवारिक सदस्यों की आय 7,85,16,905 रुपए थी। जबकि 31,79,89,011 रुपए खर्च किए गए, जो कि आय के ज्ञात स्रोतों से लगभग 305 फ़ीसदी अधिक है।
मुलजिम भरत इन्दर सिंह चाहल ने अपने और अपने पारिवारिक सदस्यों के नाम पर कई जायदादें बनाईं, जिनमें सरहिंद रोड पटियाला पर स्थित दसमेश लग्जरी वैडिंग रिजोर्ट (अलकाज़ार), मिनी सचिवालय रोड पटियाला पर 2595 गज़ की 5 मंजिला कमर्शियल इमारत (पशु पालन विभाग की साइट), नाभा रोड पर टोल प्लाज़ा के नज़दीक गाँव कलियान में 72 कनाल 14 मरले ज़मीन शामिल है। इसके इलावा उसने फ़तेहगढ़ साहिब जिले के गाँव मालाहेड़ी और हरबंसपुरा में भी ज़मीन खऱीदी गई है। प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले की आगे जांच जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement