Advertisement
Coronavirus in India : बीते 24 घंटों में सामने आए 17 हजार से ज्यादा मामले, दर्ज हुई 21 लोगों की मौत

नई दिल्ली। भारत में सोमवार को कोविड-19 के 17,073 मामले दर्ज किए गए, जबकि रविवार को 11,739 मामले आए थे। इसे मामलों में 45 प्रतिशत की वृद्धि मानी जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मामलों के मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान देश में महामारी से 21 मरीजों की मौत हुई। इसके बाद यह आंकड़ा बढ़कर 5,25,020 हो गया। वहीं 15,208 मरीज कोरोना वायरस से उबर गए हैं।
कोविड-19 से उबरने वाले मरीजों की संख्या 4,27,87,606 हो गई है। नतीजतन, भारत का रिकवरी रेट 98.57 प्रतिशत हो गया है।
भारत की डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 5.62 प्रतिशत हो गई है, जबकि देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट 3.39 प्रतिशत है।
इसी अवधि में, देशभर में कुल 3,03,604 कोविड टेस्ट किए गए, जिससे कुल संख्या बढ़कर 86.10 करोड़ से अधिक हो गई।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features