Corona positive, 2 former ministers held in Jharkhand Central Jail-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 6:08 am
Location
Advertisement

झारखंड की सेंट्रल जेल में बंद 2 पूर्व मंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव

khaskhabar.com : मंगलवार, 04 अगस्त 2020 8:30 PM (IST)
झारखंड की सेंट्रल जेल में बंद 2 पूर्व मंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव
रांची । झारखंड की राजधानी के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद दो पूर्व मंत्री एनोस एक्का और राजा पीटर सहित 52 कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी मंगलवार को दी। एक्का और पीटर हत्या के अलग-अलग मामलों में जेल में बंद हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना ने उनके आधिकारिक आवास में कार्यरत 17 कर्मचारियों के संक्रमित पाए जाने के बाद मंगलवार को दूसरी बार कोविड-19 जांच करवाई है। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री के निजी सचिव भी कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं।

राज्य में बीते 24 घंटों में कोरोना के 800 से ज्यादा मामले सामने आए। इसके साथ संक्रमितों की कुल संख्या 13,700 हो गई है।

पूर्वी सिंहभूम जिले में तीन संक्रमितों की मौत हो जाने के बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 125 हो गई है। वायरस से मृत्युदर बढ़कर 0.93 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुहैया कराए गए आंकड़े के मुताबिक, राज्य में कोरोना के 8,581 सक्रिय मामले हैं। समूचे राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के कारण रिकवरी रेट गिरकर 35.50 फीसदी हो गई है।

राज्य में अब तक 3,53,004 नमूने एकत्र किए गए, जिनमें से 3,26,060 मामले निगेटिव मिले।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement