Corona infected patient found in Dhanbad-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

धनबाद में मिला कोरोना से संक्रमित मरीज

khaskhabar.com: गुरुवार, 25 अप्रैल 2024 11:37 AM (IST)
धनबाद में मिला कोरोना से संक्रमित मरीज
धनबाद । झारखंड के धनबाद में कोरोनावायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद मरीज को तत्काल केंद्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मरीज का उपचार जारी है। इस संबंध में जिले के सिविल सर्जन डॉ चंद्र भानु प्रताप ने बताया कि पश्चिम बंगाल से एक बीसीसीएल कर्मी धनबाद आया था। कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद उसे फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने कहा, "यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धनबाद में मरीज ने किन-किन लोगों से मुलाकात की। जिन-जिन लोगों से उसने मुलाकात की होगी, उनका उपचार भी चिकित्सकीय निगरानी में शुरू किया जाएगा, ताकि वायरस को फैलने से रोका जा सके।" साल 2020 में कोरोनावायरस ने भारत में दस्तक देते ही चौतरफा हाहाकार मचा दिया था। इसके बाद पलक झपकते ही यह दुनियाभर में फैल गई।
उन दिनों, कोरोना से लड़ने के लिए कोई वैक्सीन भी नहीं था। ऐसे में चुनौतियां ज्यादा हो गई थीं। इसके बाद, जब इससे निपटने के लिए वैक्सीन तैयार हुई, तब जाकर कोरोना के आतंक पर गहरा आघात पहुंचा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement