Contribution of 21 lakh rupees to Chief Minister Relief Fund from Crusher Operations Association-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 3:42 am
Location
Advertisement

क्रशर संचालक संघ की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में 21 लाख रुपये का अंशदान

khaskhabar.com : गुरुवार, 14 फ़रवरी 2019 5:03 PM (IST)
क्रशर संचालक संघ की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में 21 लाख रुपये का अंशदान
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को गुरुवार को यहां उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर तथा वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर द्वारा हिमाचल प्रदेश क्रशर संचालक संघ की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में 21 लाख रुपये का अंशदान दिया गया।

मुख्यमंत्री ने एसोसिएशन के सदस्यों का इस अंशदान के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह अंशदान गरीब तथा जरूरतमंदों को संकट के समय आर्थिक मदद प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा।

निदेशक उद्योग हंस राज शर्मा, एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र कश्मीरी, महासचिव नवदेश पासी, सचिव गोपाल शर्मा, संरक्षक अजय राणा, युवराज बोध सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement