Contract on building high speed train project signed in Indonesia-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इंडोनेशिया में हाईस्पीड रेल परियोजना के लिए अनुबंध

khaskhabar.com: बुधवार, 05 अप्रैल 2017 3:20 PM (IST)
इंडोनेशिया में हाईस्पीड रेल परियोजना के लिए अनुबंध
जकार्ता। चीन और इंडोनेशियाई कंपनियों के एक संघ ने जकार्ता से बांडुंग को जोडऩे वाली उच्च रफ्तार रेल परियोजना के लिए केसीआईसी के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। केसीआईसी को जकार्ता से बांडुंग को जोडऩे वाली हाई-स्पीड रेल परियोजना की निगरानी का काम मिला है। इंजीनियरिंग, प्रॉक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) अनुबंध पर इंडोनेशिया की सरकारी स्वामित्व वाली निर्माण कंपनी विजया कार्य (विका) के परिसर में मंगलवार अपराह्न् हस्ताक्षर किए गए। 142 किमी लंबी रेल परियोजना इंडोनेशिया और दक्षिण पूर्व एशिया के समूचे क्षेत्र की पहली परियोजना है। इस परियोजना के तीन सालों में पूरा होने की उम्मीद है। उच्च गति वाली यह रेलगाड़ी 350 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गंतव्य तक पहुंचने में सक्षम है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement