Continuous inclusive and sustainable economic development state government effort-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सतत समावेशी एवं स्थाई आर्थिक विकास, प्रदेश सरकार का प्रयास

khaskhabar.com: रविवार, 09 जुलाई 2017 1:16 PM (IST)
सतत समावेशी एवं स्थाई आर्थिक विकास, प्रदेश सरकार का प्रयास
सोलन। प्रदेश सरकार सभी के लिए सतत्, समावेशी एवं स्थाई आर्थिक विकास तथा पूर्णकालिक रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए नवीन योजनाओं को कार्यान्वित कर रही है। यह जानकारी प्रदेश के योजना विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के दौरान सोलन जिले के अर्की उपमण्डल की ग्राम पंचायत मटेरनी तथा ग्राम पंचायत सारमा में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा दी गई। पूजा कलामंच बाड़ीधार के कलाकारों ने लोगों को अवगत करवाया कि प्रदेश सरकार ने इस वर्ष से शिक्षित युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का निर्णय लिया है। बेरोजगारी भत्ता योजना के अंतर्गत शिक्षित बेरोजगार युवाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये तथा 50 प्रतिशत दिव्यांगों को प्रतिमाह 1500 रुपये बेरोजगार भत्ता दिया जाएगा। यह भत्ता दो वर्ष के लिए प्रदान किया जाएगा। लोगों को जानकारी दी गई कि बेरोजगार भत्ता प्राप्त करने के लिए युवा हिमाचल का मूल निवासी होना चाहिए तथा राज्य के रोजगार कार्यालयों में एक वर्ष से पंजीकृत होना चाहिए। युवा कम से कम 12वीं पास होना चाहिए एवं उसकी आयु 20 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। लोगों को बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने के लिए पात्रता की विस्तारपूर्वक जानकारी भी प्रदान की गई। इस भत्ते के लिए केवल आॅनलाईन आवेदन ही मान्य होंगे। कलाकारों ने लोगों को बताया कि प्रदेश सरकार बेरोजगार युवाओं को कौशल विकास भत्ता भी उपलब्ध करवा रही है। इस भत्ते से अभी तक प्रदेश के एक लाख 55 हजार युवा लाभान्वित हुए हैं। मिस्त्री, बढ़ई, लौहार तथा प्लम्बर जैसे रोजगारपरक कौशल प्राप्त करने के लिए किसी प्रकार की शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता नहीं है।
लोगों को बताया गया कि कौशल विकास स्थाई रोजगार एवं स्वरोजगार प्राप्त करने का सर्वाेत्तम साधन है। लोगों को इस संबंध में बताया गया कि अधिक जानकारी के लिए निकटतम रोजगार कार्यालय अथवा निदेशालय, श्रम एवं रोजगार हिमाचल प्रदेश से सम्पर्क कर सकते है।
पूजा कलामंच बाड़ीधार के कलाकारों ने जानकारी दी कि समग्र कल्याण सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार ने वार्षिक आय सीमा में बढ़ौत्तरी की है। विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए वार्षिक आय सीमा को बढ़ाकर 35 हजार रुपये तथा आवास कल्याण योजनाओं के लिए उपदान राशि बढ़ाकर एक लाख 30 हजार रुपये की गई है। सामाजिक सुरक्षा पैंशन को बढ़ाकर 700 रुपये प्रतिमाह, 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग की सामाजिक सुरक्षा पैंशन को बढ़ाकर 1250 रुपये प्रतिमाह किया गया है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सारमा के प्रधान अश्वनी कुमार, उप प्रधान गोपाल दास ठाकुर, ग्राम पंचायत मटेरनी की प्रधान प्रेम लता, पूर्व प्रधान सूरत राम, दोनों पंचायतों के वार्ड सदस्य, अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement