Construction of 711 flats will be Build in Sector 31 of Panchkula, 135 flats for ex-servicemen-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 6:56 pm
Location
Advertisement

पंचकूला के सैक्टर 31 में होगा 711 फ्लैट्स का निर्माण, पूर्व सैनिकों के लिए बनेंगे 135 फ्लैट्स

khaskhabar.com : शनिवार, 07 अप्रैल 2018 1:59 PM (IST)
पंचकूला के सैक्टर 31 में होगा 711 फ्लैट्स का निर्माण, पूर्व सैनिकों के लिए बनेंगे 135 फ्लैट्स
पंचकूला/चंडीगढ़। हरियाणा आवास बोर्ड ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्ष 2022 तक सभी के लिए आवास विजन को साकार करने की योजना पर तेजी से कार्य आरम्भ कर दिया है और इस कड़ी में एक और कदम आगे बढ़ाते हुए पंचकूला के सैक्टर 31 में 125 करोड़ रुपये की लागत से तीन ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों में 711 फ्लैट्स का निर्माण करवाया जा रहा है। हरियाणा आवास बोर्ड के सचिव रणधीर सिंह ने इस सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि बोर्ड के चेयरमैन जवाहर यादव ने आज स्थल का दौरा किया और चल रहे कार्य की प्रगति पर संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने बताया कि 576 फ्लैट्स का निर्माण कार्य चल रहा है, जिनमें से 279 टाइप-ए फ्लैट्स का आवंटन मई 2018 में किया जाएगा। इसी प्रकार, 234 टाइप-बी फ्लैट्स दिसम्बर 2018 में आवंटित किये जाएंगे व 63 टाइप-ए श्रेणी के फ्लैटस मार्च, 2019 तक आवंटित किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि 135 फ्लैटस भूतपूर्व सैनिकों के लिए निकट भविष्य में निकाले जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement