Constitution of Rajasthan High Court Legal Services Committee Jodhpur and Rajasthan High CourtLegal Awareness Committee Jodhpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 9:12 pm
Location
Advertisement

जोधपुर: RHC विधिक सेवा समिति तथा विधिक जागरुकता समिति का गठन

khaskhabar.com : बुधवार, 25 जुलाई 2018 3:22 PM (IST)
जोधपुर: RHC विधिक सेवा समिति तथा विधिक जागरुकता समिति का गठन
जोधपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आदेश जारी कर दो समितियों, राजस्थान उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, जोधपुर तथा राजस्थान उच्च न्यायालय विधिक जागरुकता समिति, जोधपुर का गठन किया गया है।

जस्टिस संगीत राज लोढ़ा की अध्यक्षता में गठित राजस्थान उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति में अध्यक्ष के अतिरिक्त 14 सदस्यों को मनोनीत किया गया है। सदस्यों में राजस्थान हाई कोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन जोधपुर तथा राजस्थान हाईकोर्ट लायर्स एसोसिएशन जोधपुर के अध्यक्ष, अधिवक्ता के एल ठाकुर, राजीव पुरोहित, अशोक छंगानी, नवीन मोहन व्यास, महेन्द्र सिंह सिंघवी, फरजंद अली, प्रतिष्ठा दवे, सुनील बेनिवाल, विकाश बलिया, संजीत पुरोहित, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ. पूनम सक्सैना तथा समाजसेवी ब्रह्मदेव एच बोड़ा शामिल हैं। समिति का गठन दो वर्ष की अवधि के लिए किया गया है।

इसी प्रकार राजस्थान उच्च न्यायालय विधिक जागरुकता समिति जोधपुर में राजस्थान उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष को पदेन अध्यक्ष तथा सचिव को पदेन सचिव नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार राजस्थान उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन जोधपुर के अध्यक्ष तथा राज्य के समाज कल्याण विभाग के निदेशक समिति के पदेन सदस्य होंगे।

समिति में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष तथा राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श से 11 अन्य सदस्यों को भी मनोनीत किया गया है। इन सदस्यों में अधिवक्ता सुनील जोशी, मन्सूर अहमद सिद्दीकी, विनीत जैन, सुमन पोरवाल, महावीर विश्नोई, दिग्विजय सिंह जसोल, अंजना जावा, शरद कोठारी, सुनील सिंह कलून्धा तथा समाज सेवी राजेन्द्र परिहार तथा जयेश करणावत शामिल हैं। इस समिति का गठन भी दो वर्षों के लिए किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement