Advertisement
संविधान दिवस, 2024 - वासुदेव देवनानी ने विधानसभा में संविधान दीर्धा का किया लोकार्पण

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को यहां विधान सभा में संविधान दिवस पर आयोजित समारोह में राजनैतिक आख्यान संग्रहालय में संविधान दीर्घा का लोकार्पण किया। राजस्थान विधान सभा के डिजिटल म्यूजियम में एक नवीन दीर्घा बनाई गई है। इस संविधान दीर्घा में मूल संविधान के बाईस भागों के आरम्भ में दर्शायी गयी कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया है। देवनानी ने बताया कि संविधान दीर्घा का उद्देश्य आमजन और युवाओं में राष्ट्र और राष्ट्र के संविधान का बोध कराने के साथ ही संविधान और सांस्कृतिक नैतिकता के प्रति जागरुकता लाना है।
विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि गत 75 वर्षों में भारत विभिन्न भाषाओं, परम्पराओं और मतो का खूबसुरत गुलदस्ता बन गया है। इससे देश का सामाजिक ढ़ांचा संशक्त और समृद्ध हुआ है। उन्होंने कहा है कि इस विविधता को अपना ने के साथ सम्मान भी दिया गया है। यह संविधान राष्ट्र का सुरक्षा कवच है।
देवनानी ने कहा है कि इस दीर्घ यात्रा में अनेक चुनौतियां आयी है। राष्ट्र ने चुनौतियों का मुकाबला किया है। इन चुनौतियों में भारतीय संविधान आशा की किरण बनकर राष्ट्र को परीक्षा की घड़ी और सफलता के मध्य मार्ग दर्शन करता आ रहा है। यह 75 वर्ष की यात्रा लोकतंत्र की मूल भावना और न्याय के लिए अनथक प्रयासों की महान गाथा है। श्री देवनानी ने प्रदेशवासियों का आव्हान किया है कि संविधान की 75वीं वर्षगांठ हमारे लिए समारोह मनाने के साथ ही सक्रिय होने का अवसर भी है। संवैधानिक मूल्यों को सर्वोपरी बनाये रखने के लिए और मौजूदा विसंगतियों एवं असमानताओं को दूर करने के लिए हम सभी को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे।
विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि राजस्थान विधान सभा के राजनैतिक आख्यान संग्रहालय में बनाई गई संविधान दीर्घा राष्ट्र और संविधान का बोध कराती है। मूल संविधान के बाईस भागों के आरम्भ में प्रदर्शित कला-कृतियों का दीर्घा में लगाया गया है। मूल संविधान में रामायण से श्री राम व माता सीता और श्री लक्ष्मण के वनवास से घर आने के दृश्य और श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को कुरुक्षेत्र में दिये गये गीता के उपदेशों के दृश्यों को भी दर्शाया गया है। श्री देवनानी ने कहा कि मूल संविधान में दर्शाये गये महात्मा बुद्ध, भगवान महावीर के जीवन से संबंधित और सम्राट अशोक व विक्रमादित्य के चित्री को दीर्घा में आमजन के लिए लगाये गये है। छत्रपति शिवाजी, गुरु गोविन्द सिंह और रानी लक्ष्मी बाई के चित्रों को भी मूल संविधान से ही लिया गया है। महात्मा गांधी के दाण्डी मार्च में दशाये गये स्वतंत्रता संग्राम के दृश्य को भी दीर्घा में लगाया गया है। मूल संविधान में उल्लेखित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस द्वारा भारत माता को आजाद कराने के चित्रों को भी दीर्घा में समावेश किया गया है।
विधान सभा अध्यक्ष देवनानी ने बताया कि संविधान सभा के महत्वपूर्ण तथ्य राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान पर निर्णय, संविधान के हिंदी संस्करण का प्रमाणीकरण, संविधान सभा के माननीय सदस्यों द्वारा संविधान पर हस्ताक्षर, महिलाओं की भागीदारी, विभिन्न समितियों के अध्यक्ष, संविधान सभा की मुहर, प्रारूप समिति के सदस्य, संविधान सभा की शपथ और संविधान सभा में राजस्थान की भागीदारी के चित्र, दीर्घा में आमजन को देखने के लिये प्रदर्शित किये जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


