Conspiracy to topple Gehlot government in Rajasthan, two BJP leaders arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 2:10 pm
Location
Advertisement

राजस्थान में गहलोत सरकार गिराने की साजिश, दो भाजपा नेता गिरफ्तार

khaskhabar.com : शनिवार, 11 जुलाई 2020 1:39 PM (IST)
राजस्थान में गहलोत सरकार गिराने की साजिश, दो भाजपा नेता गिरफ्तार
जयपुर । राजस्थान में गहलोत सरकार गिराने की साजिश का भंडाफोड़ करते हुए एसओजी ने भाजपा के दो नेताओं को गिरफ्तार किया है। इन दोनों नेताओं पर आरोप है कि इन्होंने कांग्रेस के विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था। एसओजी के मुताबिक इन नेताओं के नाम हैं भरत मालानी और अशोक सिंह है।

दावा है कि इन नेताओं की तरफ से बांसवाड़ा जिले में कुशलगढ़ से महिला विधायक रमीला खड़िया और पूर्व मंत्री और वर्तमान में बांसवाड़ा जिले से कांग्रेसी विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीय को ऑफर दिया गया था। वहीं सीएम अशोक गहलोत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि बीजेपी ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दी है। यहां भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और उपनेता राजेंद्र राठौड़ सरकार गिराने की साजिश में लगे हुए है।मुख्यमंत्री का आरोप है कि राजस्थान के भाजपा नेता केंद्रीय नेताओं के इशारे पर यह प्रलोभन दे रहे है कि पहले 10 करोड़ ले लो, और सरकार गिराने के बाद 15 करोड़ रुपये लेना।वहीं गहलोत पर पलटवार करते हुए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने आरोप लगाया कि यह सरकार खुद अंर्तकलह की शिकार है । उन्होंने कहा क जब से गहलोत सीएम बने है, तभी से हर दिन पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर बेबुनियाद आरोप लगाते रहते है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement