कोटा। संभाग के सबसे बड़े एमबीएस ओर जेके लोन अस्पताल में इन दिनों मरीजो ओर तीमारदारों को पेयजल की किल्लत से जुंझना पड़ रहा है। अस्पताल में हो रही अव्यवस्थाओं को दूर करने की मांग को लेकर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एमबीएस अस्पताल परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और कोटा के जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भी नारेबाजी की।
कार्यकर्ताओं का कहना है की मरीजो ओर तीमारदारो को अस्पताल में पीने का पानी नहीं मिल रहा है। तीमारदारो को दुकान से पानी खरीदना पड़ रहा है। कई मरीजों को अपने घर से ही पानी का कैम्पर लाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में न तो वाटर कुलर की व्यवस्था है और ना ही ठंडे पानी की।
इस दौरान कार्यकर्ताओ ने अपने स्तर पर ही अस्पताल परिसर में पानी के कैम्पर लगाए। उन्होंने एमबीएस अधीक्षक से मिलकर तीन दिन में पेयजल की किल्लत को दूर करने की मांग की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी भी दी कि अगर तीन दिन में अव्यवस्थाओं को नहीं सुधारा गया तो अस्पताल प्रशासन के किसी भी अधिकारी को चैन से नहीं बैठने दिया जाएगा।